Friday, March 27, 2026

मतदाता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति

Share

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी

केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू इसमें सम्माननीय अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम ‘ वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ है जो उन मतदाताओं को समर्पित है जो मत के जरिये चुनावी प्रक्रिया में शामिल होकर अपनी भावना व्यक्त करते हैं।

इसका लोगाे चुनावी प्रक्रिया में उत्साह तथा समावेशिता की भावना को दर्शाता है। लोगो की पृष्ठभूमि में अशोक चक्र दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रतीक है जबकि स्याही के निशान वाली उंगली देश के प्रत्येक मतदाता के प्रतिनिधित्व के बारे में बताती है। लोगो में लगा निशान मतदाता के जागरूक निर्णय के लिए है।

राष्ट्रपति इस समारोह में वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। श्रेष्ठ चुनावी व्यवस्था के लिए राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिये जायेंगे।

भारत के प्रथम राष्ट्रपति के चुनाव से संबंधित निर्वाचन आयोग के प्रकाशन की पहली प्रति भी राष्ट्रपति को भेंट की जायेगी।

Read more

Local News