Friday, March 27, 2026

जम्मू में दो बम विस्फोट, छह लोग घायल

Share

जम्मू के नरवाल इलाके में शनिवार सुबह को दो अलग-अलग बम विस्फोटों में कम से कम छह लोग घायल हो गए।

जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि नरवाल इलाके के ट्रांसपोर्ट यार्ड में दो अलग-अलग वाहनों में दो विस्फोट हुए, जिसमें करीब छह लोगों घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस टीमों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read more

Local News