Tuesday, May 12, 2026

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे चढ़ा

Share

आयातकों एवं बैंकराें की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया चढ़ा

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे की बढ़त लेकर 82.80 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 25 पैसे लुढ़ककर 82.90 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।कारोबार की शुरुआत में रुपया तीन पैसे सुधरकर 82.84 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान बिकवाली होने से यह 82.80 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। हालांकि लिवाली होने से यह 82.93 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा।

Read more

Local News