27.1 C
Delhi
Thursday, October 9, 2025

अयोध्या में श्रीराम का आज प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे प्रधान मंत्री मोदी

इंडियाअयोध्या में श्रीराम का आज प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे प्रधान मंत्री मोदी

अयोध्या में रविवार को होने वाले भव्य दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी मंा होने वाले मुख्य आयोजन का केन्द्र बिंदु लेज़र शो होगा. यह कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होगा, जिसे मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली की पूर्व संध्या पर आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित छठे दीपोत्सव का शुभारम्भ कर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भारत के जन-मन की आस्था के प्रतीक श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी अपने उत्तर प्रदेश प्रवास के क्रम में रविवार को दोपहर बाद अयोध्या पहुंचे. अयोध्या स्थित साकेत डिग्री कॉलेज में प्रधानमंत्री के आगमन पर मुख्यमंत्री योगी ने उनका स्वागत क्या. साकेत डिग्री कॉलेज में कुछ समय रुकने के बाद वह योगी सरकार द्वारा शुरु किये गये दीपोत्सव के छठे संस्करण में सम्मिलित होने से पहले सायं साढ़े चार बजे श्रीरामजन्मभूमि पहुंचे जहां रामलला विराजमान के दर्शन पूजन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी इस जगह पर बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण क्या.

इसके उपरान्त प्रधानमंत्री मोदी सायं सवा पांच बजे श्रीराम कथा पार्क गए, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक क्या. इसके बाद वह सायं पौने छह बजे सरयू गैस्ट हाउस आयेंगे और सायं छह बजे नया सरयू घाट पहुंचकर सरयू नदी की आरती में शामिल हुए. आरती करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी राम की पैड़ी पहुंच कर सायं छह बजे भव्य दीपोत्सव समारोह का शुभारम्भ क्या. तदुपरान्त वह सायं सात बजे से सवा सात बजे तक नया घाट पर अत्याधुनिक तकनीकि से आयोजित हरित आतिशबाजी ‘ग्रीन एण्ड डिजिटल फायरवर्क्स का अवलोकन क्या. इसके बाद सायं साढ़े सात बजे वह अयोध्या हवाईपट्टी से दिल्ली के लिये रवाना होने की रिपोर्ट है.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी दोपहर 12:15 बजे लखनऊ से अयोध्या के लिये प्रस्थान क्या. अयोध्या पहुंचने पर योगी सभी आयोजन स्थलों का निरीक्षण करते हुए तीन बजे राम कथा पार्क पहुंच कर शोभा यात्रा का अवलोकन क्या. रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी प्रभु श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण जी के स्वरूपों के अवतरण एवं भरत मिलाप कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. वे श्रीराम दरबार के साथ श्री राम कथा पार्क आएंगे और श्रीराम व माता जानकी का पूजन-वन्दन करेंगे. इस दौरान वह 08 देशों और 10 राज्यों की रामलीला का अवलोकन भी करेंगे.

दीपोत्सव में आधी रात के बाद भी जारी रहेगा लेज़र शो

अयोध्या में रविवार को होने वाले भव्य दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी मंा होने वाले मुख्य आयोजन का केन्द्र बिंदु लेज़र शो होगा. यह कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होगा, जिसे मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

जिला प्रशासन ने अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए राम की पैड़ी पर लेजर शो की व्यवस्था की है. इसका नियमित रिहर्सल 20 अक्टूबर से किया जा रहा है. अयोध्या के जिलाधिकारी नितीश कुमार ने छठे दीपोत्सव 2022 के मुख्य कार्यक्रम राम की पैड़ी पर आयोजित लेजर शो के बारे में बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री मोदी व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में लेजर शो होगा. इस कार्यक्रम के उपरांत रात्रि 9 बजे से 1 बजे तक 25-25 मिनट के 8 लेजर शो किये जायेंगे, जिनका लुत्फ श्रद्वालू उठा सकेंगे.

इस बीच मुख्यमंत्री योगी ने दीपोत्सव की तैयारियां पूरी होने की जानकारी देते हुए लेजर शो के रिहर्सल की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “दीपोत्सव, धर्म और सत्य की विजय की ऊर्जा से पूरित एक ‘महापर्व’ है. इस अद्भुत, अद्वितीय, अप्रतिम अनुभव के लिए श्री अयोध्या जी पुनः तैयार हैं.”

जिलाधिकारी ने बताया कि आयोजन के क्रम में पहला शो रात्रि 9 बजे से 9:25 बजे तक, दूसरा शो रात्रि 9:30 बजे से 9:55 बजे तक, तीसरा शो 10 बजे से 10:25 बजे तक, चौथा शो रात्रि 10:30 बजे से 10:55 बजे, पांचवा शो रात्रि 11 बजे से 11:25 बजे तक, छठा शो रात्रि 11:30 बजे से 11:55 बजे तक, सातवां शो रात्रि 12 बजे से 12:25 बजे तक तथा आठवां शो 12:30 बजे से रात्रि 01 बजे तक चलाया जाएगा.

इसी प्रकार दीपावली के दिन 24 अक्टूबर को पहला शो शाम 6:30 बजे से, दूसरा शो 7:30 बजे से, तीसरा शो 8:30 बजे से तथा चौथा शो रात्रि 9:30 बजे से आयोजित होगा, जिसमें सभी श्रद्वालु व आमजन इस भव्य लेजर शो आनन्द ले सकेंगे.

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles