एक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद के इस्तीफा दिये जाने को नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं उमर अब्दुल्ला ने कहा की ये कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका हैं.
श्रीनगर: एक अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद के इस्तीफा दिये जाने को नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पार्टी के लिए एक बड़ा झटका बताया.
गुलाम नबी आजाद एक वरिष्ठ शीर्ष भारतीय राजनेता थे और पूर्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे, जिन्होंने 2005 से 2008 तक जम्मू और कश्मीर के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री थे.
उन्होंने जम्मू और कश्मीर में 2002 के विधानसभा चुनाव में सफलतापूर्वक पार्टी का नेतृत्व किया.
उन्हें सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा 2022 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.
उन्होंने 26 अगस्त, 2022 को कांग्रेस में प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया.
श्री अब्दुल्ला ने श्री आजाद के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि अपने में एक भव्य इतिहास को समेटे कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी को इस तरह बिखरते देखना बेहद दुखद और भयावह है.
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा , “वैसे तो लंबे समय से अफवाह उड़ रही थी लेकिन आज कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है. शायद हाल के दिनों में पार्टी छोड़ने वाले सबसे वरिष्ठ नेता का इस्तीफा पत्र बहुत दर्द समेटे हुए हैं.”
Congress's Ghulam Nabi Azad resigns: news agency ANI https://t.co/6OGydufxr0 pic.twitter.com/k16wOAGL5j
— NDTV (@ndtv) August 26, 2022

