ईसीआई ने अगरतला के त्रिपुरा उपचुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग जनों को घर से मतदान कराये जाने की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की घोषणा की.
अगरतला: भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बुधवार को अगरतला में 18-19 जून को दो विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले त्रिपुरा उपचुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग जनों को घर से मतदान कराये जाने की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की घोषणा की.
चुनाव अधिकारियों ने यहां कहा कि ईसीआई ने ऐसे नागरिकों को घर से मतदान करने की व्यवस्था पहली बार शुरु की है.
पहले इन मतदाताओं को राजनीतिक दल या उनके परिजन मतदान केन्द्र ले जाया करते थे.
बारडोवाली और अगरतला विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव लड़ने वाले दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाकर घर पर मतदान की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी.
चुनाव आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति और दिव्यांग जन चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में अपने घर पर वोट डाल सकते हैं.

