Wednesday, May 13, 2026

सिक्किम: गंगटोक में भूस्खलन, महिला समेत दो बच्चों की मौत

Share

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में भूस्खलन की घटना में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गयी.

गंगटोक: सिक्किम की राजधानी गंगटोक में चानबाड़ी रोंगवे में सोमवार देर रात भूस्खलन की घटना में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गयी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 01.45 बजे हुइ.

मृतकों की पहचान डोमा शेरपा 27, उसके 10 वर्षीय बेटे और सात महीने के बच्चे के रूप में की गयी है.

डोमा शेरपा के पति सिलीगुड़ी में थे, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गयी है.

सिक्किम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार मलबा हटाने का काम जारी है.

Read more

Local News