Saturday, March 28, 2026

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति

Share

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दो कर्मचारियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे.

चंडीगढ़: पंजाब के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में दो युवाओं को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र दिए गए हैं.

सेवादार मंदीप विरदी को बाल विकास प्राेजेक्ट अफ़सर कार्यालय फिल्लौर और सेवादार नरिंदर कुमार को ज़िला प्रोग्राम अफ़सर कार्यालय एसबीएस नगर में तैनात किया गया है.

सामाजिक सुरक्षा एवं महिला व बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दोनों कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे.

उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्हें समर्पण भावना एवं ईमानदारी से काम करने के लिए कहा.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग में अनुकंमा के लंबित पड़े मामलों को तुरंत निपटाया जाए.

Read more

Local News