Sunday, March 29, 2026

एआईएमआईएम के कलीमूल हफीज़ और असदुद्दीन ओवैसी पर क़ानूनी शिकंजा

Share

कलीमूल हफीज़ का कहना है कि नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को गिरफ़्तार करने की बजाए हमें गिरफ्तार किया गया और म॔दिर मार्ग थाने पर लाया गया. क्या ये जमहूरियत का कत्ल नहीं?

आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) दिल्ली के कलीमूल हफीज़ स्पोक्स्पर्सन मुमताज़ आलम रिज़वी और अन्न पार्टी सदस्यों के साथ भाजपा से बरख्वास्त नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग करने के लिए कल गुरुवार को जंतर मंतर प्रदर्शन करने जा रहे थे लेकिन उन लोगों को जंतर मंतर जाने से रोक दिया गया.

श्री कलीमूल हफीज़ ने ट्विटर पर अपने ट्वीट्स के ज़रिए ऐलान क्या कि “हम रुकने वाले नहीं, हम संसद मार्ग थाना पहुंच रहे हैं, विरोध दर्ज कराएंगे और ज्ञापन देंगे.“

ऊनहोने ने कहा कि “गुस्ताख़ ए रसूल नूपुर और नवीन को दिल्ली पुलिस तो गिरफ़्तार कर रही है और न इन मुजरिमों के खिलाफ़ प्रदर्शन करने दे रही है जो जम्हूरियत का क़त्ल है.

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि “दिल्ली पुलिस हमें गिरफ़्तार करके हमारे होसलों को नहीं रोक सकती, हम अपने आक़ा के लिए अपनी जानों का नज़राना पेश कर सकते है.“

कलीमूल हफीज़ का कहना है कि नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को गिरफ़्तार करने की बजाए हमें गिरफ्तार किया गया और म॔दिर मार्ग थाने पर लाया गया. क्या ये जमहूरियत का कत्ल नहीं?

उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली पुलिस को एआईएमआईएम का इतना ख़ौफ़ है कि नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को गिरफ़्तार करने के बजाये एआईएमआईएम दिल्ली के कार्यकर्ताओं को उनके ही छेत्र के थानों मे गिरफ़्तार किया गया है. हम इसकी घोर निंदा करते हैं और रिहाई की मांग करते हैं.

आगे नमाज़ आदा करने की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि “गिरफ़्तारी के दौरान हमारे कारकुनान ने नमाज़ ए ज़ोहोर के बाद नमाज़ ए शुकराना अदा की. अल्लाह ने हमे तौफ़ीक़ अता की कि अपने प्यारे नबी की शान में गुस्ताख़ी करने वाले मुजरिमीन के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद करते हुए गिरफ़्तारी दी. हम अपने आक़ा (पैग़म्बर) के लिए जानों का नज़राना भी देने को तैयार हैं.

कलीमुल हफीज़ की तबीयत बिगड़ी

कलीमुल हफीज़ और उनके सहयोगियों गिरफ़्तार करने के बाद सोशल मीडिया में पार्टी के सदस्यों ने विडिओ शेयर करते हुए कहा कि गर्मी से निढाल होकर दिल्ली अध्यक्ष कलीमुल हफीज़ की तबीयत बिगड़ गई है.

गिरफ़्तारी के तरीक़े पर बोलते हुए उन्होंने ने कहा कि 47 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर में बिना पंखे और कूलर के जानवरों की तरह बिना खाना पानी के 9 घण्टों से हमें डिटेन करके रखा और दिल्ली पुलिस के इस क्रूर रवैए से इंसानियत शर्मसार हुई है.

उधर एआईएमआईएम के नेशनल अध्यक्ष श्री असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ऊपर एफआईआर किये जाने का भी प्रतिक्रीया दिया है. उन्होंने अपने ट्वीट करके बताया कि

मुझे एफआईआर का एक अंश मिला है. यह पहली एफआईआर है जो मैंने देखी है जिसमें यह निर्दिष्ट नहीं क्या गया है कि मेरा जुर्म क्या है. किसी हत्या के बारे में कोई एफआईआर हो लेकिन पुलिस हथियार का ज़िक्र न करे तो ये अजीब बात है. मुझे नहीं पता कि मेरी किस विशिष्ट टिप्पणी पर एफआईआर किया गया है.

Read more

Local News