Sunday, March 15, 2026

पंजाब में घोषणा, 1 जुलाई से मिलेगी 300 यूनिट बिजली मुफ्त: आप

Share

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने घोषणा की है कि 1 जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त दिया जाएगा.

चंडीगढ़: पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि एक जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त दिये जाने का चुनावी वायदा पूरा किया जाएगा.

नयी सरकार बनने के एक महीने बाद सरकार का ‘रिपोर्ट कार्ड‘ जारी करते हुए यह घोषणा की गई.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो दिन पहले कहा था कि 16 अप्रैल को बड़ी घोषणा की जाएगी.

तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दिये जाने का ‘आप’ का मुख्य चुनावी वायदा था.

Read more

Local News