Friday, March 13, 2026

एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में खरीदा ट्विटर, जो बाइडेन हुए चिंतित

Share

ट्विटर ने जारी एक बयान में कहा कि अरबपति व्यवसायी एलन मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने का सौदा किया है. जिसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन काफी चिंतित हैं.

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर को एलन मस्क द्वारा खरीदे जाने को लेकर काफी चिंतित हैं. यह जानकारी व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने दी.

ट्विटर ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि अरबपति व्यवसायी एलन मस्क ने ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने का सौदा किया है.

जिसके बाद न्यूयॉर्क शेयर बजार से सोशल मीडिया दिग्गज हट जाएंगे और यह एक निजी कंपनी बन जाएगी.

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव साकी ने कहा, “मैं इस विशिष्ट लेनदेन पर टिप्पणी नहीं करने जा रही हूं. मैं आपको बता सकती हूं कि ट्विटर का मालिक चाहे कोई भी हो, राष्ट्रपति लंबे समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की शक्ति के बारे में चिंतित हैं.”

उन्होंने कहा कि श्री बाइडेन एकाधिकारी व्यापार विरोधी सुधारों के प्रबल समर्थक रहे हैं, जिन्हें बड़े मीडिया प्लेटफार्मों से अधिक पारदर्शिता की आवश्यकता होगी.

उल्लेखनीय है कि श्री मस्क ने इससे पहले तीन अरब डॉलर में ट्विटर में 9.1% हिस्सेदारी खरीदी थी.

Read more

Local News