प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविन्द केजरिवाल समेत की मंत्रियों ने पत्रकार रवीश तिवारी के मौत जताया शोक और ट्विटर के जरिए पत्रकार रवीश को श्रद्धांजलि अर्पित की.
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य गणमान्यों ने वरिष्ठ पत्रकार रवीश तिवारी के मौत पर दु:ख व्यक्त किया है.
श्री मोदी ने ट्वीट किया, “नियति ने रवीश तिवारी को भी जल्द ही छीन लिया. मीडिया जगत में उनके निधन से एक शानदार करियर का अंत हो गया. मुझे उनकी रिपोर्ट पढ़कर अच्छा लगता था और मेरी उनसे समय-समय पर बातचीत होती थी. उनके परिवार और दोस्तों के मेरी प्रति संवेदना. ओम शांति.”
Destiny has taken away Ravish Tiwari too soon. A bright career in the media world comes to an end. I would enjoy reading his reports and would also periodically interact with him. He was insightful and humble. Condolences to his family and many friends. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रवीश तिवारी के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है.
श्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, “वरिष्ठ पत्रकार रवीश तिवारी के आकस्मिक निधन बहुत दुखद है. उनके परिवार,दोस्तों और उनके साथ काम करने वाले साथियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.”
The untimely demise of senior journalist Ravish Tiwari is extremely saddening. My deepest condolences to his family, friends and colleagues from the newsroom. May God bless his soul.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 19, 2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर ट्वीट किया,’रवीश तिवारी के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध और दुखी हूं. वह एक युवा, शानदार और पेशेवर पत्रकार थे. उसके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें. ओम शांति.”
Shocked and pained to learn about the untimely demise of, Ravish Tiwari. He was a young, bright and professional journalist, full of life. My condolences to his family and friends. May God give them strength to bear the irreparable loss. Om Shanti.
— Amit Shah (@AmitShah) February 19, 2022
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया,’रवीश तिवारी बेहद तेज तर्रार पत्रकार थे और हमारे समय की सामाजिक-राजनीतिक घटनाओं में गहरी अंतर्दृष्टि रखते थे. वह एक पेशेवर पत्रकार थे. उनके लेखन और राय अब पढ़ने को नहीं मिलेगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदनाएं. ओम शांति.”
कांग्रेस नेता जयराम ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “रवीश तिवारी नवोदय विद्यालय, आईआईटी मुंबई और ऑक्सफोर्ड से पढ़कर निकले एक बेहतरीन, विद्वान और निष्पक्ष पत्रकारों में से एक था. जब मैं पर्यावरण मंत्री था तब उन्होंने मेरी आलोचना की लेकिन हम काफी करीबी दोस्त थे. अभी चार दिन पहले उनसे लंबी बातचीत हुई थी। उनके असामयिक निधन से अत्यंत दुखी हूं.”
पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने उनके निधन पर ट्वीट किया, “भारत के एक वरिष्ठ पत्रकार, इंडियन एक्सप्रेस के रवीश तिवारी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ. वह एक अच्छे दोस्त और उत्कृष्ट बुद्धिजीवी थे, जिनका एक आईआईटियन के रूप बेहतरीन करियर था लेकिन उन्होंने अपनी रुचि और प्रतिबद्धता के कारण पत्रकारिता को चुना.”
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देब ने कहा,’एक वरिष्ठ पत्रकार और प्रिय मित्र रवीश तिवारी के असामयिक निधन से स्तब्ध और अत्यंत दुखी हूं. उनका बिछड़ भारतीय मीडिया के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें और उनकी आत्मा को सद्गति प्राप्त हो. ओम शांति.”
रवीश तिवारी सहित कई अन्य पत्रकारों के असमायिक निधन से मीडिया जगत सदमे की स्थिति में है.
उल्लेखनीय है कि जनवरी के मध्य में कई पुरस्कारों से सम्मानित एनडीटीवी के वरिष्ठ संवाददाता कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया था.
वहीं पिछले साल अप्रैल में आज तक के एंकर, पत्रकार और संपादक रोहित सरदाना का निधन हो गया था.
