रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधते हए कहा कि वह महंगाई का कहर लगातार बढ़ रहा है जिसे नियंत्रण करने में सरकार विफल रही है और जनता को राहत देने की बजाय टैक्स लगाकर लूट रही है.
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार में महंगाई लगातार लोगों पर कहर बरपा रही है और इस बार नवंबर में थोक महंगाई ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा कि वह महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल हो रही है और जनता को राहत देने की बजाय टैक्स लगाकर लूट रही है.
श्री सुरजेवाला ने कहा “रिकॉर्ड बेरोजगारी और घटती आमदनी के बीच महंगाई लगातार कहर बरपा रही है. जनवरी 2022 में खुदरा महंगाई 6.01 प्रतिशत, खाद्य वस्तुओं की महंगाई 10.3 प्रतिशत हो गई. जबकि नवंबर 2021 में ही थोक महंगाई दर ने 14.23 प्रतिशत के साथ 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था. फ़िर भी टैक्स लूट जारी रहेगी.”
रिकॉर्ड बेरोजगारी और घटती आमदनी के बीच महंगाई लगातार कहर बरपा रही है।
जनवरी 2022 में खुदरा महंगाई (CPI) 6.01%, खाद्य वस्तुओं की महंगाई 10.3% हो गई।
जबकि नवंबर 2021 में ही थोक महंगाई दर (WPI) ने 14.23% के साथ 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था।
फ़िर भी टैक्स लूट जारी रहेगी ? pic.twitter.com/2b9e6fFZq1
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 15, 2022
इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें महंगाई में इजाफे को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई है.
