Thursday, March 12, 2026

कश्मीर: फिलिस्तीन इन द मेकिंग – रूस ने कश्मीर पर विवादित डॉक्यूमेंट्री से किया किनारा

Share

भारत में रूस के दूतावास ने आज एक बयान जारी कर कहा है कि रूस का इस चैनल की रिपोर्ट से कोई संबंध नहीं है।

रूस ने कश्मीर पर रूस के डिजिटल चैनल रेडफिश के ज़रिए पेश की जाने वाली डॉक्यूमेंट्री ‘कश्मीर: फिलिस्तीन इन द मेकिंग’ से खुद को अलग कहा है कि इसमें दिखाए गए विचार से उसका कोई संबंध नहीं है।

भारत में रूस के दूतावास ने आज एक बयान जारी कर कहा है कि रूस का इस चैनल की रिपोर्ट से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा ट्विटर पर “रूसी राज्य-संबद्ध मीडिया” के रूप में भ्रामक नाम वाले इस चैनल के समर्थन से उसका कोई संबंध नहीं है।”

उऩ्होंने कहा कि, “चैनल अपनी संपादकीय नीति के संबंध में स्वतंत्र रूप से कार्य करता है।“ हालांकि, यह आशा की जाती है कि इसे और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों की जटिलता और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को उचित समझ और संतुलित दृष्टिकोण दिया जाएगा, जिसकी किसी भी पेशेवर मीडिया से अपेक्षा की जाती है।

उन्होंने कश्मीर के मुद्दे पर स्थिति और द्विपक्षीय विवादों में हस्तक्षेप न करने पर रूस का सैद्धांतिक रुख अपरिवर्तित है।
इसका समाधान केवल भारत और पाकिस्तान के बीच होना चाहिए तथा यह शिमला समझौता एवं लाहौर घोषणापत्र जैसा होना चाहिए।

बता दें कि रेडफिश मीडिया ने चार फरवरी को जम्मू-कश्मीर पर अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री का एक ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज किया था और कहा कि यह 11 फरवरी को प्रसारित किया जाएगा।

Read more

Local News