23.1 C
Delhi
Tuesday, March 3, 2026

पश्चिम बंगाल में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रैन दुर्घटनाग्रस्त कई लोगों की मौत

इंडियापश्चिम बंगाल में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रैन दुर्घटनाग्रस्त कई लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस न्यू दोमोहानी और न्यू मेनागोरी स्टेशनों के बीच पटरी से उतरने से हुई दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु हो गयी.

कोलकाता/नयी दिल्ली: बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस (15633 अप) के गुरुवार शाम पांच बजे पश्चिम बंगाल में न्यू दोमोहानी और न्यू मेनागोरी स्टेशनों के बीच पटरी से उतरने से हुई दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु हो गयी है.

हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं.

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही अलीपुरद्वार से रेलवे का राहत और बचाव दल वहां भेज दिया गया.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पश्चिम बंगाल मे ट्रेन दुर्घटना पर जताई चिंता और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

रेलवे तथा जिला प्रशासन के अधिकारी, चिकिस्ता दल और एम्बूलेंस राहत एवं बचाव कार्य में लग गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रेल हादसे को लेकर मुख्य मंत्री ममता बनर्जी से बात की है.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर के यह जानकारी दी.

रेलवे बोर्ड के चेयर मैन और महानिदेशक (सुरक्षा) भी मौके के लिए रवाना हो चुके थे.

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी आज रात तक घटना स्थल पर पहुंचने वाले हैं.

अधिकारियों ने बताया कि उस समय गाड़ी गति पर थी और 16.53 बजे हुई यह दुर्घटना हुई जिसमें करीब एक दर्जन डिब्बे पटरी से उतर गए.

रेलवे ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है तथा कई लोगों के डिब्बों में फंसे होने की आशंका है.

वहीं रेलवे के सूत्रों ने बताया कि कई यात्रियों के डिब्बों में फंसे होने की आशंका है, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए अधिकारी कोशिश कर रहे हैं.

अंधेरे की वजह से राहत एवं बचाव अभियान में मुश्किल आ रही हैं.

रेलवे ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

साथ ही रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 8134054999 जारी किया है.

दो अन्य हेल्पलाइन नंबर 036-2731622 और 036-2731623 भी जारी किए हैं.

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने हेतु 50 से ज्यादा एंबुलेंस भेजी गई हैं.

यह एक्सप्रेस रेलगाड़ी मंगलवार की रात राजस्थान के बीकानेर से रवाना हुई थी.

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles