Friday, March 13, 2026

पश्चिम बंगाल में 25 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति पर कड़ी आपत्ति: जगदीप धनखड़

Share

जगदीप धनखड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 25 विश्वविद्यालय के कुलपतियों को अपॉइंट किये जाने पर आपत्ति प्रकट करते हुए ट्विटर पर कहा कि यह शासक का कानून है, न कि कानून का शासन है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य के 25 विश्वविद्यालयों में कुलाधिपति की मंजूरी के बिना कुलपतियों की नियुक्ति किये जाने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि यह शासक का कानून है, न कि कानून का शासन है.

श्री धनखड़ ने अपने ट्वीट में कहा, “ शिक्षा की घेराबंदी. शासक का कानून, कानून का शासन नहीं. ममता सरकार ने 25 विश्वविद्यालयों के लिए कुलपतियों की बिना कुलाधिपति की मंजूरी के नियुक्ति दी.”

उन्होंने आगे कहा कि कलकत्ता विश्वविद्यालय की कुलपति सोनाली चक्रवर्ती को बिना किसी चयन के पूरे चार साल का दूसरा कार्यकाल मिला है.

गत 17 अगस्त को मुख्यमंत्री को लिखे पत्र का अब तक कोई जवाब नहीं मिला है.

Read more

Local News