पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं.
नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है.
श्री सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं.
उन्होंने देश की जनता तथा पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए कांग्रेस का आभार जताया.
श्री सिंह कई दिनों से कांग्रेसी गतिविधियों में सक्रियता नहीं दिखा रहे थे और तभी से अनुमान लगाया जा रहा था कि वह पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं. लेकिन अब पार्टी छोड़ कर बीजेपी मे शामिल हो गए है.
#Delhi : थोड़ी देर में बीजेपी में शामिल होंगे आरपीएन सिंह |@SinghRPN @BJP4India #AssemblyElections2022 #ElectionsWithKnews #Elections2022 @INCIndia pic.twitter.com/opvGLuuu8b
— Knews (@Knewsindia) January 25, 2022
श्री सिंह केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं.
