Friday, March 13, 2026

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री तोशिकी काइफू का 91 वर्ष की उम्र मे निधन

Share

जापानी सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के अनुसार 91 वर्ष के जापान के पूर्व प्रधानमंत्री तोशिकी काइफू की मृत्यु हो गई हैं.

टोक्यो: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री तोशिकी काइफू का निधन हो गया है. वह 91 वर्ष के थे.

जापानी सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने शुक्रवार को सूचना दी.

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री काइफू का निधन इस माह 9 जनवरी (रविवार) को हुआ था.

श्री काइफू के कार्यकाल को खाड़ी युद्ध के बाद, जापानी आत्मरक्षा बल को खाड़ी क्षेत्र में माइनस्वीपिंग ऑपरेशन करने के लिए जाना जाता था.

उन्हें पहली बार जापान के सेल्फ डिफेंस फोर्स को किसी विदेशी मिशन पर भेजने के लिए जाना जाता था.

श्री काइफू ने 1989 में देश के प्रधानमंत्री बनने से पहले कई कैबिनेट पदों पर कार्य किया।

Read more

Local News