Tuesday, March 31, 2026

जम्मू कश्मीर: जम्मू के बाहरी इलाके गुजराल गाँव में मिला संदेहयुक्त ड्रोन

Share

जम्मू पुलिस ने संदेहयुक्त वस्तु के बारे में पुष्टि करते हुए कहा, “हमें संदिग्ध उपकरण के बारे में सूचित किया गया है और हमने मौके पर पहुंच कर इसे अपने कब्जे में ले लिया है.”

जम्मू: जम्मू कश्मीर में जम्मू के बाहरी इलाके गुजराल गाँव में किसी प्लॉट से एक संदेहयुक्त ड्रोन मिला है. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि प्लॉट के मालक ने गुरुवार देर रात को पुलिस को सूचना दी कि उसके प्लॉट में ड्रॉन जैसी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे रही है.

जिसके बाद पौनी चक पुलिस का दल मौके पर पहुंचा.

पुलिस ने संदिग्ध वस्तु के बारे में पुष्टि करते हुए कहा, “हमें संदिग्ध उपकरण के बारे में सूचित किया गया है और हमने मौके पर पहुंच कर इसे अपने कब्जे में ले लिया है.”

उन्होंने कहा कि यह ड्रोन जैसा दिखाई दे रहा है लेकिन हम इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही इसकी पुष्टि की जायेगी.

Read more

Local News