Friday, March 13, 2026

गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस के पेंट्री कार में लगी आग, किसी के हताहत की ख़बर नहीं

Share

गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस के पेंट्री कार में आग लगी, अग्निशमन दल और पुलिस दल ने ट्रेन से पेंट्री कार को अलग कर दिया और आग को बुझाया.

नंदुरबार: महाराष्ट्र के नंदुरबार स्टेशन के पास शनिवार सुबह गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस के पेंट्री कार में आग लग गई , हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

अधिकारियों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन नंदुरबार स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर थी.

आपातकालीन चेन तुरंत खींची गई और ट्रेन रुक गई.

अग्निशमन दल और पुलिस दल ने ट्रेन से पेंट्री कार को अलग कर दिया और आग को बुझा दिया.

Read more

Local News