सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के संबंध में 11 अन्य लोगों के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया और अन्य अपराधों से जुड़े घटनाओ में 50 मामले दर्ज किये हैं.
नयी दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के संबंध में कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश कस अनुपालन करते हुए बुधवार को 11 अन्य लोगों के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया.
सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में हिंसा और अन्य अपराधों से जुड़े प्रकरणों में 50 मामले दर्ज किये हैं.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (#सीबीआई) ने #पश्चिम_बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के संबंध में एक और मामला दर्ज किया है, जिससे इस मामले में दर्ज मामलों की कुल संख्या 50 हो गई है। pic.twitter.com/KUeloNN3HU
— IANS Hindi (@IANSKhabar) December 22, 2021
सीबीआई ने जनमेनजॉय दलाई की मौत से संबंधित मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है.
आरोपी और अन्य ने 30 मार्च को दलाई का उस समय अपहरण कर लिया, जब वह कांथी से घर लौट रहा था.
आरोपियों ने कथित तौर पर लाठी, लोहे की रॉड, धारदार हथियारों से उसे बुरी तरह पीटा.
बाद में उसकी मौत हो गयी थी.
