Thursday, March 12, 2026

सरकार पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को देश वापस लाएगी: फवाद चौधरी

Share

फवाद चौधरी ने कहा, “ श्री नवाज शरीफ स्वेच्छा से कभी देश नहीं लौटेंगे, सरकार ब्रिटेन के साथ इस संबंध में समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के बाद उन्हें वापस देश लाएगी।”

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार स्वनिर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को देश वापस लाएगी.

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी.

श्री चौधरी ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ मोईद युसूफ के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “ श्री नवाज शरीफ स्वेच्छा से कभी देश नहीं लौटेंगे, सरकार ब्रिटेन के साथ इस संबंध में समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के बाद उन्हें वापस देश लाएगी।”

Read more

Local News