राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने बताया, भारत में क्रिप्टोकरेंसी कारोबार अविनियमित है. सरकार क्रिप्टोकरेंसी में हुए निवेश पर आंकड़े इकट्ठा नहीं करती है.
नयी दिल्ली: सरकार ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि क्रिप्टोकरेंसी कारोबार का अभी वह कोई आंकड़ा नहीं रखती है लेकिन इसके विनियमन के लिए विधेयक को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन में एक लिखित उत्तर में कहा, “वर्तमान में भारत में क्रिप्टो मुद्राएं अविनियमित है. सरकार क्रिप्टो में हुए निवेश पर आंकड़े एकत्र नहीं करती है.”
सरकार का कहना है कि क्रिप्टोकरंसी और आधिकारिक डिजिटल मुद्रा के नियमन पर एक बिल कैबिनेट के विचार के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है!!
लोकसभा में, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी कहते हैं, वर्तमान में देश में क्रिप्टोकरेंसी अनियंत्रित हैं!! pic.twitter.com/xxicA5uOi4— Breaking Info™® (@Breaking_Info1) December 13, 2021
उन्होंने कहा, “क्रिप्टो करेंसी और आधिकारिक डिजिटल मुद्रा के विनियमन पर एक विधेयक को मंत्रिमंडल के विचारार्थ अंतिम रूप दिया जा रहा है.”

