Friday, March 13, 2026

बिहार के सारण जिले में मुखिया प्रत्याशी के रिश्तेदार की चाकू मारकर हत्या

Share

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चुनाव परिणाम घोसणा के बाद चुनाव लड़ रहे मुखिया प्रत्याशी रविन्द्र सिंह के भतीजे राज कुमार सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी.

छपरा: बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में मुखिया प्रत्याशी के रिश्तेदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये.

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि बुधवार की देर रात नौवें चरण में सारण जिले के सदर प्रखंड का चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एक प्रत्याशी के समर्थकों ने मुखिया पद से चुनाव लड़ रहे मुखिया प्रत्याशी रविन्द्र सिंह के चचेरे भाई के पुत्र राज कुमार सिंह उर्फ मुनचुन सिंह पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

इस दौरान राज कुमार सिंह उर्फ मुनचुन सिंह को बचाने पहुंचे राज नारायण सिंह, पवन सिंह एवं बृजेन्द्र सिंह को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिये पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है.

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आज पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

Read more

Local News