14.1 C
Delhi
Wednesday, January 21, 2026

संबित पात्रा ने कहा हिंदू धर्म पर कांग्रेस नेताओं का हमला दुर्भाग्यपूर्ण

इंडियासंबित पात्रा ने कहा हिंदू धर्म पर कांग्रेस नेताओं का हमला दुर्भाग्यपूर्ण

भाजपा अध्यक्ष संबित पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू धर्म पर कांग्रेस और गांधी परिवार का चरित्र रहा है कि जब भी उनको मौका मिलता है तो वे हिंदुत्व पर प्रहार अवश्य करते हैं।

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हिंदुत्व पर दिए गए बयान पर कहा कि हिंदू धर्म पर कांग्रेस नेताओं का हमला दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में, “यह बड़ा दुखद विषय है कि 24 घंटे के भीतर हिंदू धर्म के ऊपर तीन बार प्रहार कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से होता है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, कांग्रेस नेता राशिद अलवी और अब स्वयं उनके सबसे बड़े नेता श्री गांधी द्वारा हिंदुत्व का अपमान किया जाता है। आभासी सम्मेलन के माध्यम से उन्होंने श्री खुर्शीद के वक्तव्य और उनकी लिखी किताब पर अपनी सफाई रखी है। उस सफाई में भी श्री गांधी ने हिंदू धर्म पर, हिंदुत्व पर प्रहार किया है।”

उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने उपनिषद तो क्या संविधान ही पढ़ लिया होता तो उनके लिए काफी होता। उनका बयान संयोग नहीं तुष्टिकरण की राजनीति का दूषित प्रयोग है।

श्री पात्रा ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस और गांधी परिवार का चरित्र रहा है कि जब भी उनको मौका मिलता है तो वे हिंदू धर्म पर प्रहार अवश्य करते हैं।

श्री खुर्शीद हिंदू धर्म के विरोध में कहते हैं, हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ‘बोको हराम’ और ‘आईएसआईएस’ से करते हैं।

कांग्रेस के ही एक अन्य नेता शशि थरूर हिंदू तालिबान शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर हिंदू धर्म के खिलाफ करते हैं।

भगवान श्रीराम पर गांधी परिवार को भरोसा नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि श्री गांधी के निर्देश पर ही उनकी पार्टी के नेता इस तरह के बयान देते हैं।

सत्रह दिसंबर को श्री गांधी ने कहा था कि भारत को आतंकियों से ज्यादा खतरा हिदुओं से है।

कांग्रेस हिंदुत्व के खिलाफ सोचा-समझा जाल बिछाने की कोशिश कर रही है।

श्री पात्रा ने उर्दू के अखबार इंकलाब का हवाला देते हुए कहा कि इंकलाब में श्री गांधी का बयान छपा था जिसमें उन्होंने कहा था कि हम मुसलमानों की पार्टी हैं।

राहुल ने कहा था कि मंदिर जाने वाले लोग बदमाश होते हैं और लड़कियों को परेशान करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वही पार्टी है जो चाहती थी कि 2019 में मंदिर को लेकर सुनवाई ना हो।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हलफनामा दिया था और कहा था भगवान राम काल्पनिक हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री गांधी ने आज पार्टी के डिजिटल ‘जन जागरण अभियान’ के उद्घाटन के दौरान इशारों-इशारों में पार्टी नेता श्री खुर्शीद की किताब पर चल रहे विवाद को लेकर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा था कि आखिर हिंदू धर्म और हिंदुत्व में क्या अंतर है, क्या यह एक ही बातें हैं।

अगर यह एक ही बात हैं, तो हम उनके लिए एक जैसा नाम क्यों नहीं इस्तेमाल करते? जाहिर तौर पर दो अलग-अलग चीजें हैं।

क्या हिंदू धर्म किसी सिख या मुस्लिम को मारता है, लेकिन हिंदुत्व का यही काम है।

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता श्री अल्वी ने जय श्रीराम का नारा लगाने वालों को कालनेमी राक्षस बताकर विवाद पैदा कर दिया।

उन्होंने कहा कि आजकल कुछ लोग जय श्री राम का नारा लगाकर देश के लोगों को गुमराह करते हैं, ऐसे लोगों से होशियार रहना चाहिए।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles