Sunday, March 15, 2026

रोहतास बिहार में मतगणना से गायब रहने के कारण 30 कर्मियों पर एफआईआर

Share

रोहतास बिहार में सातवें चरण में ज़िला के चेनारी और शिवसागर प्रखण्ड में मतदान हुआ था. मतगणना में ड्यूटी लगने के बावजूद बड़ी तादाद में अधिकारी गायब थे, जिससे मतगणना में विलंब हुआ. जिस वजह से जिला प्रशासन ने इन पर एफआईआर करने का निर्देश दिया.

बिहार के रोहतास में सातवें चरण के पंचायत चुनाव में वोटों की गिनती करने के समय गायब रहना अधिकारियों एवं कर्मियों पर काफ़ी भारी पड़ गया. जिला प्रशासन ने अब इनपर एफआईआर करने का निर्देश दिया गया है.

सातवें चरण में ज़िला के चेनारी और शिवसागर प्रखण्ड में मतदान हुआ था जिसकी मगतणना 17 नवंबर को हुई थी.

मतगणना में ड्यूटी लगने के बावजूद बड़ी तादाद में अधिकारी गायब थे, जिससे मतगणना में ज़्यादा समय लगा गया.

इसे गंभीरता से लेते हुए चेनारी और शिवसागर के बीडीओ को पंचायती चुनाव के धाराओं के अंतर्गत कार्मिक विभाग ने एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है.

इनमें बैंक मैनेजर, कर्मी, एलआईसी कर्मी और दूसरे विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं.

शिवसागर प्रखण्ड के मतगणना से गायब रहने वाले काउंटिंग माइक्रो ऑब्जर्बर, राजीव रंजन, मोहसिन खान, जय प्रकाश नारायण सिंह, अजय कांत अवरूथी, संजीव कुमार सिंहा, सतिश कुमार, अरूण कुमार पंडित, काउटिंग सुपरवाइजर रंधीर सिंह गौतम, ओम प्रकाश कुमार, कृष्णा सिंह, रंजन कुमार, अंशुमान कुमार पर एफआईआर होगी.

काउंटिंग सहायक में तरूण कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, साजिद परवेज़, नंद किशोर ज्योति, सनोज कुमार, सूरज दीप सिंह, और विकास कुमार सिंह पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी.

Read more

Local News