निर्वाचन आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 राज्यों की कुल 54 सीटों के लिए 16 नवंबर को चुनाव अधिसूचना जारी की जायेगी और मतदान 10 दिसंबर को होगा।
नयी दिल्ली: आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना विधान परिषद में स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 54 सीटों के लिए 16 नवंबर को चुनाव अधिसूचना जारी की जायेगी।
आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना विधान परिषद में स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 54 सीटों के कार्यक्रम घोषित करते हुए निर्वाचन आयोग ने इन राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू की।
— यूनीवार्ता (@univartaindia1) November 9, 2021
निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि इन राज्यों की कुल 54 सीटों के लिए 16 नवंबर को चुनाव अधिसूचना जारी की जायेगी और मतदान 10 दिसंबर को होगा।
निर्वाचन आयेाग के अनुसार मतों की गिनती 14 दिसंबर को होगी।
उन्होंने कहा कि इन राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की इस घोषणा के साथ ही वहां चुनाव आर्दश आचार संहिता लागू हो गई है।

