Friday, March 13, 2026

मेक्सिको में ट्रक की चपेट में आने से कारों मे सवार 19 लोगों की मौत, 3 घायल

Share

मेक्सिको में राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने टोल बूथ पर खड़ी कारों को टक्कर मार दी, इस दुर्घटना मे 19 लोगों की मौत हो गयी और 3 घायल हो गए।

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में मेक्सिको सिटी को प्यूब्ला शहर से जोड़ने वाले राजमार्ग पर एक ट्रक की कई कारों से टक्कर से 19 लोगों की मौत हो गयी।

संघीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यह जानकारी दी।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना शनिवार को दोपहर उस समय हुई, जब राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने टोल बूथ पर खड़ी कारों को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में 19 लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य 3 घायल हुए हैं। मृतकों में ट्रक का चालक भी शामिल है।

Read more

Local News