Wednesday, May 6, 2026

मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी को रैली करने की नहीं मिली इजाज़त

Share

एआईएमआईएम के नेताओं ने कहा है कि वे काफी दिनों से अनुमति के लिए चक्कएर काट रहे थे, लेकिन प्रशासन उन्हें केवल घुमा रहा था.

मेरठ में शनिवार को होने वाली एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी की चुनावी सभा को प्रशासन की अनुमति नहीं मिली.

देर रात तक पार्टी के लोग मजलिस के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सभा के लिए नौचंदी थाने में चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है.

ऐसे में अब रैली कब होगी, इस बारे में अभी पार्टी की तरफ़ से कोई ऐलान नहीं किया गया है.

मेरठ शहर के प्रमुख नौचंदी मैदान में असदुद्दीन ओवैसी की एक जनसभा होने वाली थी.

दरख्वास्त देने पर भी रैली की इजाज़त न मिलने से नाराज़ कार्यकर्ताओं ने इसे प्रशासन की साज़िश क़रार दिया.

पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री नौशाद ने बताया कि पिछले 7 से 10 दिनों से पार्टी कार्यकर्ता जनसभा की अनुमति के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे. अनुमति के लिए पत्र भी दिया था.

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शौकत आली ने ट्वीट क्या है कि मेरठ में होने वाले शोषित वंचित समाज सम्मेलन की प्रमिशन मेरठ के प्रशासन द्वारा ना मिलने पर मेरठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी.

इंशाअल्लाह जल्द बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब मेरठ में शोषित वंचित समाज सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

Read more

Local News