14.1 C
Delhi
Wednesday, January 21, 2026

महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ने पर नवीन पटनायक दें इस्तीफा : कांग्रेस

इंडियामहिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ने पर नवीन पटनायक दें इस्तीफा : कांग्रेस

कांग्रेस के प्रवक्ता ने कि नवीन पटनायक को इस्तीफा देना चाहिए और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के लिए नए सिरे से चुनाव की मांग करनी चाहिए।

भुवनेश्वर: ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस विधायक और मुख्य सचेतक बहिनीपति ने बुधवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के लिए इस्तीफे की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बहिनीपति ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि श्री पटनायक को इस्तीफा देना चाहिए और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के लिए नए सिरे से चुनाव की मांग करनी चाहिए।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए, कांग्रेस विधायक ने कहा कि देश में उत्तर प्रदेश के बाद महिलाओं के खिलाफ हिंसा में ओडिशा दूसरे स्थान पर है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हर दिन छह लड़कियों के साथ बलात्कार और हत्या की जा रही है।

श्री बहिनीपति ने ओडिशा के डीजीपी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने की भी मांग की क्योंकि उन्होंने पुलिस पर नियंत्रण खो दिया है।

उन्होंने कहा कि कुचिंडा में पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए हमले ने इसे साबित कर दिया।

उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक सरकार के शासन में राज्य में कोई लोकतंत्र नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र होता तो कुचिंडा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला नहीं होता।

बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत स्मार्ट हेल्थ कार्ड बांटने के लिए मुख्यमंत्री के कुचिंडा दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आज सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 12 घंटे का कुचिंडा बंद रखा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ बीजद कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की।

ममिता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के दौरे के दौरान काले झंडे का प्रदर्शन किया गया।

गौरतलब है कि कालाहांडी जिले के महालिंगा इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिका ममिता मेहर की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को स्कूल के अध्यक्ष गोबिंद साहू ने जलाकर दफना दिया।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles