प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री मोदी से लखीमपुर हिंसा मामले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिये राज्य गृह मंत्री अजय मिश्र टेनी को पद से हटाने की मांग की है.
लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लखीमपुर हिंसा मामले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिये केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग की है.
600 से अधिक किसानों की शहादत
350 से अधिक दिन का संघर्ष, @narendramodi जी आपके मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला, आपको कोई परवाह नहीं थी।आपकी पार्टी के नेताओं ने किसानों का अपमान करते हुए उन्हें आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे, उपद्रवी कहा, आपने खुद आंदोलनजीवी बोला..1/3
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 19, 2021
.. आपकी नियत और आपके बदलते हुए रुख़ पर विश्वास करना मुश्किल है।
किसान की सदैव जय होगी।
जय जवान, जय किसान, जय भारत। 3/3— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 19, 2021
प्रियंका ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री मोदी को संबोधित पत्र को साझा करते हुये कहा, “लखीमपुर किसान नरसंहार में अन्नदाताओं के साथ हुयी क्रूरता को पूरे देश ने देखा. आपको यह जानकारी भी है कि किसानो को अपनी गाड़ी से कुचलने का मुख्य आरोपी आपकी सरकार के केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री का बेटा है. राजनीतिक दवाब के चलते इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरूआत से ही न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश की. उच्चतम न्यायालय ने इस संदर्भ में कहा कि सरकार की मंशा देखकर लगता है कि सरकार किसी विशेष आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है.”
..@narendramodi जी अगर देश के किसानों के प्रति आपकी नीयत सचमुच साफ है तो आज अपने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के साथ मंच पर विराजमान मत होईये, उनको बर्खास्त कीजिये।
प्रधानमंत्री जी को मेरा पत्र। pic.twitter.com/5XNAmAjmvN
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 20, 2021
उन्होने कहा कि लखीमपुर में मारे गये किसानों के परिवारों से वह मिली है. वह असहनीय पीड़ा में है.
परिवार न्याय चाहते है मगर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री के पद में बने रहते यह संभव नहीं है.
किसान नरसंहार मामले में जांच की हालिया स्थिति उन परिवारों की आशंका को सही साबित करती है.
देश की कानून व्यवस्था के जिम्मेदार गृृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आपके उसी मंत्री के साथ मंच साझा कर रहे हैं.
प्रेस वक्तव्य
Press Statementhttps://t.co/t3x5R4rkmk— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 20, 2021
