किसान खाद उपलब्ध करवाने की मांग पर अड़े रहे, खाद न मिलने से खफा किसानों ने नरवाना के रेलवे रोड पर लगाया जाम।
जींद: खाद न मिलने से खफा किसानों ने आज नरवाना के रेलवे रोड पर जाम लगा दिया।
जाम लगने की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और किसानों से बात की।
#Hatta : खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों का प्रदर्शन | कृषि उपज मंडी गेट के बाहर किसानों ने लगाया जाम
| #MPNews | #MadhyaPradesh |
फॉलो करें : @jyotisingh10101 pic.twitter.com/N2ecuzfC7S
— IBC24 News (@IBC24News) November 8, 2021
किसान खाद उपलब्ध करवाने की मांग पर अड़े रहे।
आखिरकार कृषि विभाग के ब्लॉक अधिकारी किसानों के बीच पहुंचे और 12 नवंबर को खाद देने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
इस दौरान, लगभग एक घंटा जाम लगा रहा।
रबी फसल बिजाई का सीजन होने के कारण किसान काफी संख्या में सुबह इफ्को किसान सेवा केंद्र पर डीएपी लेने पहुंचे थे।
वहां मौजूद कर्मचारियों ने खाद न होने की बात कही, जिसके बाद किसानों ने रेलवे रोड जाम किया।
ब्लॉक कृषि अधिकारी सुरेंद्र मोर ने किसानों को आश्वासन दिया कि 12 नवंबर को डीएपी खाद का रैक लगेगा, जिसके बाद डीएपी की कोई समस्या नहीं रहेगी।

