जेएनयू में एबीवीपी के सदस्यों और वाम गठबंधन आईसा एवं एसएफआई के बीच झड़प हो गई जिसमें 15 छात्र घायल हो गये.
नयी दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों और वाम गठबंधन आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आईसा) एवं स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के बीच झड़प हो गई जिसमें करीब 12 छात्र घायल हो गये और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.
जेएनयू में फिर भड़की हिंसा की आग, ABVP और वाम गठबंधन के बीच झड़प; मारपीट में कई घायल https://t.co/4zzpNn1BY6 via @सुरभि सलोनी
— Surabhi Saloni (@surabhisaloni) November 15, 2021
छात्रसंघ के सदस्यों ने यूनीवार्ता को बताया कि झड़प में गंभीर रूप से घायल लोगों का नयी दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चल रहा है.
घटना से संबंधित औपचारिक शिकायत दिल्ली पुलिस में की गई है.
जेएनयू में कल देर रात ABVP और लेफ्ट छात्र गुटों में हुई मारपीट. @JNUSUofficial@abvpjnu@JNU_official_50#abvp#aisa#jnusu https://t.co/lozyRSj8Ko
— Vaibhav Parmar (@vaibhavparmar05) November 15, 2021
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 10 बजे विश्वविद्यालय के छात्र संघ कार्यालय में हुई.
दोनों पक्षों के सदस्य एक दूसरे पर हिंसा शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं.
