Monday, March 16, 2026

दिल्ली में एक हजार जगहों पर हो रही हैं छठ पूजा की तैयारी : गोपाल राय

Share

गोपाल राय ने कहा दिल्ली के अंदर 1000 जगहों पर छठ पूजा की तैयारी की जा रही है और भाजपा पर आरोपे लगते हुए कहा की डीडीएमए का निर्णय उपराज्यपाल लेते हैं। यमुना नदी में पानी हरियाणा से आता है। हरियाणा में भाजपा की सरकार है तो भाजपा नेताओं को उपराज्यपाल से बात करने में क्या दिक्कत है।

नयी दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हर साल की तरह दिल्ली के अंदर इस बार भी दिल्ली सरकार की तरफ से एक हजार जगहों पर छठ पूजा की तैयारी की जा रही है।

श्री राय ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली सरकार की तरफ से एक हजार जगहों पर छठ पूजा की तैयारी की जा रही है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जहां पर छठ पूजा होती थी वहां पर जिलाधिकारियों की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं।

छठ घाटों पर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से गड्ढा खोदने का काम किया जा रहा है।

जल विभाग की तरफ से वहां पर पानी डालने और जिलाधिकारियों की तरफ से वहां पर टेंट, लाइटिंग, कैमरे समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का काम किया जा रहा है।

पूरे धूमधाम के साथ वहां पर कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करते हुए छठ पूजा को दिल्ली के लोग मनाएंगे और उसकी तैयारी दिल्ली सरकार कर रही है।

उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैंने अभी टीवी पर देखा कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा यमुना घाट पर दिखे।

शायद जिंदगी में पहली बार वह यमुना घाट पर गए होंगे। प्रवेश वर्मा द्वारका में छठ पूजा को रूकवा रहे थे। वहां पर जनता ने उन्हें भगा दिया, तो दौड़कर वह यमुना घाट पर आए। मुझे लगता है कि भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि डीडीएमए का निर्णय उपराज्यपाल लेते हैं। यमुना नदी में पानी हरियाणा से आता है।

उपराज्यपाल भाजपा सरकार के हैं। हरियाणा में भी भाजपा की सरकार है।

मुझे समझ नहीं आ रहा है कि भाजपा के नेताओं को उपराज्यपाल से बात करने में क्या दिक्कत है।

छठ पूजा कराने में हमारी पूरी आस्था है इसलिए हम दिल्ली के अंदर एक हजार जगहों पर छठ पूजा की तैयारी करा रहे हैं।

भाजपा न पहले छठ पूजा कराती थी और न आज भाजपा को छठ पूजा से कोई लेना-देना है।

यमुना घाट पर जब छठ पूजा होती थी, तब प्रवेश वर्मा कभी नहीं आए, लेकिन आज वह वहां पहुंचे।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि हर साल हरियाणा से पानी छोड़ा जाता था, लेकिन इस बार नहीं छोड़ा गया। यमुना के किनारे पूजा न हो, इस पर प्रतिबंध उपराज्यपाल ने लगाया है।

मुझे लगता है कि दिल्ली में एक हजार जगहों पर जो छठ पूजा हो रही है, इससे भाजपा को दर्द है।

गौरतलब है कि भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आईटीओ यमुना घाट पर आज पूजा की।

उन्होंने रविवार को ही इसकी घोषणा कर दी थी कि वह दिल्ली सरकार द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद घाट पर पूजा करेंगे।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को पूर्वांचल के लोगों के वोट से सत्ता मिली है और अब वह उन्हें ही छठ की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

Read more

Local News