Thursday, March 12, 2026

दिल्ली के बवाना इलाके में शूटआउट, राजेश बवानिया गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Share

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया की दिल्ली के बवाना इलाके में शूटआउट के बाद राजेश बवानिया गिरोह के शूटर (मनबीर) तथा उसके 2 साथियों को गिरफ्तार किया।

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने राजेश बवानिया गिरोह के एक शूटर को उसके दो साथियों के साथ बवाना इलाके में शूटआउट के बाद गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मनबीर उर्फ मोहित तथा उसके दो साथी नरेश और मदन के रूप में की गयी है।

मनबीर के खिलाफ कथित रूप से हत्या, डकैती और चोरी सहित कई जघन्य मामले दर्ज थे।

उन्होंने बताया कि गिरोह के एक सक्रिय सदस्य के बवाना इलाके में आने की पुलिस को सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए बवाना थाने की संयुक्त टीम और विशेष स्टाफ का गठन किया गया।

मुखबिर ने आरोपियों को मोटरसाइकिल पर देखा और रुकने का इशारा किया लेकिन उन लोगों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोलियां चलायी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलायी और कुछ देर की मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गोलीबारी में मनबीर के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, पिस्तौलें और कारतूस बरामद किये हैं।

Read more

Local News