14.1 C
Delhi
Wednesday, January 21, 2026

बंगाल मे टीएमसी ने की है भाजपा कार्यकर्ताओं की जघन्य हत्या : भाजपा

इंडियाबंगाल मे टीएमसी ने की है भाजपा कार्यकर्ताओं की जघन्य हत्या : भाजपा

भाजपा ने बंगाल मे टीएमसी सरकार पर लगाए आरोप कहा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के घर-दुकानें लूटे गए, महिलाओं के साथ अनाचार किया गया, लोगों को पीटा गया, घरों में आग लगाई गई।

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पश्चिम बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसा की आलोचना करते हुए कहा है कि बंगाल मे टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) की सरकार के संरक्षण में बदले की भावना तथा राजनैतिक विद्वेष की मानसिकता के कारण निर्दोष भाजपा कार्यकर्ताओं की जघन्य हत्या की है, जो लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है।

यहाँ भाजपा कार्यसमिति की ओर से रविवार को पारित राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के घर-दुकानें लूटे गए, महिलाओं के साथ अनाचार किया गया, लोगों को पीटा गया, घरों में आग लगाई गई।

इससे न केवल पश्चिम बंगाल की संस्कृति शर्मसार हुई है, बल्कि यह मानवता पर भी काला धब्बा है।

प्रस्ताव में कहा गया कि पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनावों में तृणमूल प्रायोजित हिंसा की राजनीति के बावजूद भाजपा मुख्य विपक्षी दल के रूप में प्रतिस्थापित हुई।

प्रस्ताव में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की ओर से पश्चिम बंगाल में चुनावों के दौरान और चुनाव बाद हुई हिंसा में जान गंवाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गयी।

प्रस्ताव में कहा गया कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है और हिंसा में लिप्त अपराधियों को पार्टी सजा दिलवा कर रहेगी।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles