Friday, March 13, 2026

कोलंबिया में भूस्खलन के कारण 6 की मौत, 11 घायल

Share

सिविल डिफेंस एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया की कोलंबिया के नारिनो में भूस्खलन के कारण 6 लोगों की मौत हो गई, 11 घायल हो गए और लापता लोगों की तलाश में लगे हुए हैं।

बोगोटा: कोलंबिया के नारिनो में भूस्खलन के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, 11 घायल हो गए और 20 लापता हो गए।

सिविल डिफेंस एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने टि्वटर पर कहा, “हमारे स्वयंसेवक लापता लोगों की तलाश में सहायता कर रहे हैं।”

अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। बारिश के कारण बचाव अभियान में रूकावटें आई।

सिविल डिफेंस, रेड क्रॉस, पुलिस और अग्निशमन विभाग के सदस्य बचाव प्रयास में भाग ले रहे हैं।

Read more

Local News