चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चि करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों की कंपनियां तैनात कर बंगाल में 4 विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान प्रारंभ कर दिया है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 4 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में खरदाह, नदिया में शांतिपुर, दक्षिण 24 परगना में गोसाबा और कूचबिहार में दिनहाटा विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए शनिवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।
#BengalByElectionVoting: बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम#WestBengal #ByElection #Voting https://t.co/E0aHjWmzWW
— Dainik Jagran (@JagranNews) October 30, 2021
चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सुनिश्चि करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों की 92 कंपनियां तैनात की है।
इनमें से दिनहाटा में 27, शांतिपुर में 22, खरदाह में 20 और गोसाबा में 23 कंपनियां तैनात की गई हैं।
