राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह कांति कोली के निधन के बारे में सुनकर दुखी हैं, जिन्होंने अपने जीवन में समाज सेवा को अपना मुख्य मकसद बनाया।
ठाणे: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक कांति कोली के निधन पर शनिवार को शोक जताया।
#महाराष्ट्र के #ठाणे से दो बार विधायक रहे #कांग्रेस के वरिष्ठ नेता #कांति #कोली का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. कोली टाइम्स की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि. #Koli #Maharashtra #KantiKoli #Congress https://t.co/WPZ4Tfs4k1
— Koli Times (@kolitimeslive) October 15, 2021
श्री कोविंद ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह श्री कोली के निधन के बारे में सुनकर दुखी हैं, जिन्होंने अपने जीवन में समाज सेवा को अपना मुख्य मकसद बनाया।
दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन श्री योगेंद्र मोहन गुप्त जी का निधन अत्यंत दुःखद है। हिंदी समाचार पत्रों के व्यापक प्रसार के साथ-साथ शैक्षिक प्रकल्पों में भी उनका विशिष्ट योगदान रहा। उनके परिवारजनों तथा प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 15, 2021
श्री कोली का 76 साल की उम्र में गुरुवार रात ठाणे में स्थित उनके आवास में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे।
उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम यहां जवाहर बाग शवदाह गृह में सम्पन्न हुआ।

