Thursday, March 12, 2026

कंधार मस्जिद विस्फोट में 32 लोग मारे गये और अन्य 45 घायल

Share

अफगानिस्तान के कंधार मस्जिद विस्फोट में 32 लोग मारे गये और अन्य 45 लोग घायल हो गए।

काबुल: अफगानिस्तान के कंधार में शिया मस्जिद में हमला करने वालों में तीन आत्मघाती हमलावर सहित चार लोग शामिल थे।

एक स्थानीय सूत्र ने स्पूतनिक को यह जानकारी देते हुए कहा कि एक बंदूकधारी व्यक्ति ने मस्जिद के निकट फायरिंग की।

स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में घायल होने वालों की संख्या 70 हो गयी है।

इससे पहले एक सूत्र ने स्पूतिनक को बताया कि विस्फोट में 32 लोग मारे गये और 53 अन्य घायल हैं।

 

Read more

Local News