Friday, March 13, 2026

जापान के ग्रेटर टोक्यो में भूकंप, घायल लोगों की संख्या बढ़कर हई 32

Share

जापान की राजधानी ग्रेटर टोक्यो में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये, इस भूकंप की वजह से 32 लोग घायल हो गए।

टोक्यो: जापान के ग्रेटर टोक्यो क्षेत्र में आये शक्तिशाली भूकंप में घायल होने वालों लोगों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट दी।

योमीउरी शिंबुन अखबार के अनुसार, घायल लोगों की मामूली चोटे आयी उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

जापान की राजधानी क्षेत्र में गुरूवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये।

शुरुआत में इसकी तीव्रता 6.1 आंकी गई थी, लेकिन बाद में बताया गया कि इसकी तीव्रता 5.9 थी।

Read more

Local News