Thursday, April 2, 2026

जमीनी हकीकत समझने के लिए लखीमपुर जा रहा हूँ : राहुल गांधी

Share

राहुल गांधी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखनऊ जा रहे हैं और वहां से लखीमपुर जाएंगे।

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें किसानों पर व्यवस्थित तरीके से आक्रमण कर रही है और उत्तर प्रदेश के खीरी लखीमपुर में उनको क्यो कुचला गया इसकी जमीनी हकीकत समझने के लिए वह लखीमपुर जा रहे हैं।

श्री गांधी ने बुधवार को यहां विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखनऊ जा रहे हैं और वहां से लखीमपुर जाएंगे।

इस यात्रा को लेकर उन्होंने प्रशासन को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि वह तीन लोग लखीमपुर जा रहे हैं और धारा 144 के तहत तीन लोगों को जाने की इजाजत होती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश मे लोकतंत्र खत्म कर दिया है और वह तानाशाही तरीके से सरकार चला रही है। उनका कहना था कि लखीमपुर खीरी जाने के लिए विपक्ष के अन्य नेताओं को इजाजत दी जा रही है लेकिन कांग्रेस के नेताओं को रोका जा रहा है। लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता है।

विपक्ष को भी जनता की आवाज सुननी होती है इसकी विपक्ष को पूरी इजाजत होती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम लोगों के साथ अन्याय कर रही है।

यह सरकार किसानों को कुचल रही है और विपक्ष की आवाज दबा रही है। सरकार चाहती है कि लखीमपुर में जो कुछ हुआ है इस मुद्दे को उठाया नही जाना चाहिए और लोगों की आवाज को दबाए रखा जान चाहिए।

Read more

Local News