13.1 C
Delhi
Wednesday, January 21, 2026

क्रूज ड्रग्स मामला: आर्यन खान की कागजी कार्यवाही पूरी, आज होंगे जेल से रिहा

इंडियाक्रूज ड्रग्स मामला: आर्यन खान की कागजी कार्यवाही पूरी, आज होंगे जेल से रिहा

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने गुरुवार को आर्यन की जमानत स्वीकार कर ली थी, लेकिन कागजी कार्यवाही पूरी ना होने के कारण आर्यन खान को जेल में ही रहना पड़ा,

मुंबई: क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान आज सुबह 10 बजे जेल से रिहा हो सकते हैं।

यह जानकारी जेल के अधिकारियों ने दी है।

अभिनेत्री जूही चावला ने शुक्रवार को 23 वर्षीय आर्यन के लिए मुचलका दाखिल किया, लेकिन रिहाई आदेश शाम 5.30 बजे तक आर्थर रोड जेल नहीं पहुंच सका, जिसके कारण आर्यन जेल से बाहर नहीं आ पाए।

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने गुरुवार को आर्यन की जमानत स्वीकार कर ली थी, लेकिन कागजी कार्यवाही पूरी नहीं होने की वजह से उन्हें शुक्रवार तक जेल में ही रहना पड़ा था।

अदालत ने इस मामले के सह आरोपी मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट की भी जमानत स्वीकार की है।

उल्लेखनीय है कि नारकोटिक्स केंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इन तीन लोगों को दो अक्टूबर को क्रूज पर आयोजित ड्रग्स पार्टी के दौरान हिरासत में लिया था और तीन अक्टूबर को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया था।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles