Thursday, March 19, 2026

कोलंबिया को एम. वेंकैया नायडू ने दिया अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन से जुड़ने का आमंत्रण

Share

उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कोलंबिया की विदेश मंत्री मार्था लूसिया रामिरेज से भेंट कर उन्हे अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन से जुड़ने का आमंत्रण दिया।

नयी दिल्ली: उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कोलंबिया को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन से जुड़ने का आमंत्रण देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा, रसायन, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में व्यापार बढाने की संभावनाएं हैं।

श्री नायडू से शुक्रवार उप राष्ट्रपति निवास पर कोलंबिया की विदेश मंत्री मार्था लूसिया रामिरेज ने भेंट की और विभिन्न द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि कोलंबिया के साथ भारत अपने घनिष्ठ संबंधों का आदर करता है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में प्रगाढ़ता आई है।

उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा, रसायन, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में व्यापार की संभावनाएं बढ़ाने को कहा।

उप राष्ट्रपति ने कोलंबिया को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन से जुड़ने का आमंत्रण दिया।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन जलवायु परिवर्तन निपटने की भारत की पहल है।

सुश्री मार्था ने श्री नायडू को कोलंबिया आने का आमंत्रण दिया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक कठिनाइयों के बावजूद दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हुए हैं।

Read more

Local News