Thursday, March 19, 2026

रूस के येलेट्स के पास गैस विस्फोट से एक महिला की मौत, छह घायल

Share

रूस के येलेट्स के पास गैस विस्फोट से एक महिला की मौत हो गयी और अन्य 6 घायल हो गये।

वोरोनिश: रूस में येलेट्स शहर के समीप दो मंजिला आवासीय मकान में गैस विस्फोट से एक महिला की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।

स्थानीय आपातकालीन सेवा अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई इस घटना में मकान का एक हिस्सा नष्ट हो गया।

विस्फोट से एक महिला की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हुए हैं।

घायलों को मलबे से निकाल लिया गया है जबकि तीन लोगों के अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं जिन्हें निकालने का काम जारी है।

इससे पहले बुधवार को मॉस्को क्षेत्र के नोगिंस्क शहर में बुधवार को इसी तरह की घटना में सात लोगों की मौत हो गयी थी।

Read more

Local News