असदुद्दीन ओवैसी ने मेरठ में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कलीम सिद्दीक़ी की हालिया गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर चुप्पी साधे रखने का आरोप लगाते हुए इन दोनों पार्टियों की कड़ी आलोचना की है।
प्रज्ञागराज : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मेरठ में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कलीम सिद्दीक़ी की हालिया गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर चुप्पी साधे रखने का आरोप लगाते हुए इन दोनों पार्टियों की कड़ी आलोचना की है। उन्हों ने उत्तर प्रदेश के प्रज्ञागराज (इलाहाबाद) के ओल्ड सिटी क्षेत्र के इस्लामिया इंटरमीडिएट कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
प्रयागराज में आयोजित जनसभा की कुछ ख़ास झलकियाँ, हाज़िरीन का तहे दिल से शुक्रिया।#Varanasi #Prayagraj #Allahabad #OwaisiInUttarpradesh #UPElections2022 #owaisiinallahabad pic.twitter.com/2oDxQDJLs7
— AIMIM (@aimim_national) September 25, 2021
उन्होंने कहा कि “मौलाना कलीम की गिरफ्तारी और अन्य मुद्दों पर सपा और कांग्रेस वोट खोने के डर से चुप हैं। सपा और कांग्रेस केवल अपने फायदे के लिए मुसलमानों का इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन उन्होंने मुस्लिम समुदाय को समान नुमाइंदगी के लिए कभी भी कुछ नहीं किया है।”
यूपी एटीएस ने कथित रूप से धर्मांतरण रैकेट चलाने के आरोप में प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीक़ी को 22 सितंबर को मेरठ से गिरफ्तार किया था। एक स्थानीय अदालत ने तब सिद्दीकी को 5 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
असदुद्दीन ओवैसी ने अपने एक ट्वीट में यह भी कहा है कि भारत का संविधान किसी को भी अपने धर्म का प्रचार करने की इजाजत देता है।
Barrister @asadowaisi ने Uttar Pradesh के Atala, Prayagraj में विशाल जनसभा को संबोधित किया#UPElections2022 #OwaisiInUttarpradesh https://t.co/jhuLlf450e
— AIMIM (@aimim_national) September 26, 2021
