14.1 C
Delhi
Wednesday, January 21, 2026

जापान में चंथु तूफान का असर, पांच लोग घायल, 49 उड़ानें रद्द

एशियाजापान में चंथु तूफान का असर, पांच लोग घायल, 49 उड़ानें रद्द

एनएचके न्यूज ब्रॉडकास्टर ने यह जानकारी दी की जापान में चंथु तूफान का असर दिखाई दे रहा है और इन घटनाओं में  5 लोग घायल हुए हैं।

टोक्यो: जापान में चंथु तूफान ने दस्तक दे दी है और विभिन्न घटनाओं में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।

वहीं इसके असर से 49 उड़ानें रद्द कर दी गयी है।

एनएचके न्यूज ब्रॉडकास्टर ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक चंथू तूफान अभी जापान के प्रशांत तट के मध्य भाग में पूर्व की ओर बढ़ रहा है और हवा की रफ्तार 67 मील प्रति घंटा है।

नागासाकी, फुकुओका और सागा प्रांतों में तूफानजनित घटनाओं में पांच लोगों के घायल हुए हैं।

वहीं दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों शिकोकू और क्यूशू द्वीपों से उड़ानें रद्द कर दी गयी है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles