भाजपा नेताओं का कहना था कि वे राज्य सरकार के खिलाफ जनविरोधी नीतियां अपनाने, बेरोज़गारी, किसान कर्जमाफी, बिजली के बिल माफ करने, महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं और बिगड़े कानून व्यवस्था के हालात को लेकर ये विरोध मोर्चा निकाला।
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज राज्य की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर उसके खिलाफ विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर एकत्रित हुए और विधानसभा घेराव के लिए आक्रोश रैली के रुप में वे विधानसभा का घेराव करने के लिए विधानसभा की तरफ बढ़ने लगे और बाईस गोदाम सर्किल के पास इस मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया।
प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की एवं झड़प भी हो गई।
प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं का कहना था कि वे सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने, बेरोज़गारी, किसान कर्जमाफी, बिजली के बिल माफ करने, महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं और बिगड़े कानून व्यवस्था के हालात को लेकर ये विरोध मार्च निकाला गया।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान का जनविरोधी गहलोत सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव।#BJPkaHallaBol BJP Rajasthan
.
.#Rajasthan #AlokGupta #Jaipur #BJYMRajasthan #BJPrajasthan #AlokGuptaJaipur #Saganer pic.twitter.com/ZXGWgx6jou— Alok Gupta (@AlokGuptaJaipur) September 18, 2021
हालांकि इस प्रदर्शन में भाजपा के बड़े नेता कम नजर आये।
प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां के जोधपुर दौरे पर होने एवं विधानसभा चलने के कारण नेता प्रतिपक्ष गुलाब कटारिया एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ तथा अन्य के विधानसभा में होने के कारण प्रदर्शन में नजर नहीं आये।
जबकि जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, विधायक और मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, विधायक निर्मल कुमावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, भाजपा शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, ज़िला प्रमुख रमा देवी सहित कई भाजपा नेता प्रदर्शन में शामिल हुए।
उधर श्री राठौड़ ने विधानसभा में भाजपा के इस प्रदर्शन की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी से आग्रह किया कि वह सरकार में किसी को निर्देशित करे कि भाजपा प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन लिया जाये।

