Thursday, March 19, 2026

गिनी के राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को रिहा करने की अपील : संयुक्त राष्ट्र

Share

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रखे हुए है। वह हिंसा के बल पर सरकार के किसी भी कब्ज़े की निंदा करते है और अपील करते है राष्ट्रपति अल्फा कोंडे के रिहाई की।

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गिनी में विरोधी समूह की कार्रवाई की निंदा की है तथा गिनी के राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को रिहा करने की मांग की है।

श्री गुटेरेस ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से गिनी की स्थिति पर बहुत बारीकी से नजर रख रहा हूं। मैं बंदूक के बल पर सरकार के किसी भी अधिग्रहण की कड़ी निंदा करता हूं और राष्ट्रपति अल्फा कोंडे की तत्काल रिहाई की अपील करता हूं।”

इससे पहले गिनी न्यूज वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विद्रोहियों ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को हिरासत में लिया है।

इस बीच विरोधी समूह के नेता मैमडी डौंबौया ने सरकार को भंग करने के साथ-साथ संविधान को निरस्त करने और सीमा को बंद करने की घोषणा की।

Read more

Local News