Thursday, March 19, 2026

ड्यूमा चुनाव में यूनाइटेड रशिया की करीब 50 फीसदी वोटों से जीत

Share

यूनाइटेड रशिया ने स्टेट ड्यूमा चुनावों में 50 फीसदी वोट हासिल कर अपना नेतृत्व बरकरार रखा है।

मॉस्को: रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के चुनाव में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया ने करीब 50 प्रतिशत वोट हासिल कर जीत हासिल की है।

यूनाइटेड रसिया ने स्टेट ड्यूमा चुनावों में 49.82 प्रतिशत वोट हासिल कर अपना नेतृत्व बरकरार रखा है।

वहीं कम्युनिस्ट पार्टी 18.93 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने 7.55 प्रतिशत वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर है।

ए जस्ट रशिया – फॉर ट्रुथ पार्टी को 7.46 प्रतिशत और न्यू पीपुल को 5.32 प्रतिशत वोट मिले हैं।

Read more

Local News